
उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में 78 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। राहत वाली बात यह है कि पिछले 24 घंटे के भीतर राज्य में कोरोना संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक शनिवार को 38 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं अभी भी राज्य में 596 मरीज सक्रीय हैं। राज्य में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 97363 है। अभी तक कुल 93667 मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल 1694 मरीजाें की मौत कोरोना से हुई है।
आगामी केदारनाथ यात्रा पर आने वाले प्रत्येक यात्री को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए केदारनाथ समेत मद्महेश्वर, तुंगनाथ और हेमकुंड साहिब आने वाले यात्रियों का भी कोरोना टीकाकरण किए जाने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश सरकार व देवस्थानम बोर्ड ने यात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सिक्स सिग्मा संस्था को पत्र लिखा है।





