धर्मनगरी हरिद्वार में भव्य अंदाज में निकली निरंजनी अखाड़े की पेशवाई, सीएम त्रिवेंद्र ने लिया संतों का आशीर्वाद

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में अगले तीन दिन पांच संन्यासी अखाड़ों की पेशवाई का उल्लास रहेगा। आज पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की पेशवाई निकलने से कुंभ का भव्य स्वरूप देखने को मिल रहा है। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि के रथ पर सवार होते ही पेशवाई की औपचारिक शुरुआत हो गई है। इससे पहले रथों को सजाया गया और पूजा-अर्चना की गई। पेशवाई निकलने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कुंभ पुलिस के करीब दो हजार जवान तैनात हैं।
इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र ने साधु-संतों का आशीर्वाद लिया। साथ ही निरंजनी अखाड़े, जूना अखाड़े, महानिर्वाणी अखाड़े और अटल अखाड़े के मंदिरों में दर्शन-पूजन कर कुंभ मेले की सफलता की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कुंभ सनातन धर्म संस्कृति का शिखर पर्व है और यह देवभूमि उत्तराखंड का सौभाग्य की इसका आयोजन हरिद्वार में होता है। सरकार कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए संकल्परत है और हर संभव तैयारी कर रही है। सीएम ने कहा कि, दिव्य, भव्य और सुरक्षित महाकुंभ के लिए तैयार है धर्मनगरी हरिद्वार। जय माँ गंगे!
सीएम ने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए केंद्र सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए हर संभव व्यवस्था बनाई गई है। साथ ही संतों के सानिध्य में कुंभ दिव्य और भव्य रूप से सफल होगा। यह हमारी मां गंगा से प्रार्थना है और मां गंगा इसे पूर्ण रूप से निर्मित में सफल बनाएगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here