
देहरादून: उत्तराखंड में आज कोरोना के 17 नए मामले सामने आये हैं। राहत भरी खबर यह भी रही कि, आज लगातार दूसरे दिन प्रदेश में एक भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि, आज 52 मरीजों ठीक हुए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब 351 एक्टिव केस रह गये हैं।
आज देहरादून जिले में नौ, हरिद्वार में चार, नैनीताल में दो, चंपावत और चमोली में एक-एक मरीज मिला है। जबकि ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में एक भी कोरोना संक्रमित केस सामने नहीं आया है।
उत्तराखंड में अब कुल संक्रमितों की संख्या भी 96,837 हो गई है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या अधिक होने से रिकवरी दर 96.45 प्रतिशत हो गई है। जबकि प्रदेश में अब तक 1690 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।





