26 फरवरी को पूर्णागिरि एक्सप्रेस, 3 मार्च को होगा सिद्ध बली एक्सप्रेस का भव्य उद्घाटन : बोला उत्तराखंड धन्यवाद डबल इजन की सरकार ,धन्यवाद बलूनी जी.

26 फरवरी को पूर्णागिरि एक्सप्रेस
3 मार्च को सिद्ध बली एक्सप्रेस का भव्य उद्घाटन : धन्यवाद डबल इजन की सरकार ,धन्यवाद बलूनी जी.

सुखद समाचार है आया
आगामी 26 फरवरी को टनकपुर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली पूर्णागिरि एक्सप्रेस और 3 मार्च को कोटद्वार से नई दिल्ली के बीच चलने वाली सिद्ध बली एक्सप्रेस का भव्य उद्घाटन होगा।

रेल मंत्री पीयूष गोयल इसके वर्चुअल उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे और टनकपुर रेलवे स्टेशन पर लोकसभा सदस्य अल्मोड़ा अजय टम्टा एवं लोकसभा सदस्य नैनीताल अजय भट्ट उपस्थित रहेंगे।
संभावना है इस कार्यक्रम में सांसद अनिल बलूनी भी भागीदारी करेंगे।
अनिल बलूनी ने अपनी फेसबुक पोस्ट के माध्यम से भी उक्त सूचना साझा की है। दोनों ट्रेनों के उद्घाटन की तिथि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से वार्ता के उपरांत सांसद बलूनी को प्राप्त हुई।

इससे पहले सांसद बलूनी की पहल पर ही दिल्ली से कोटद्वार और टनकपुर के लिए चलने वाली ट्रनों के नाम सिद्धबली और पूर्णागिरि एक्सप्रेस मंजूर हुआ था

रेल मंत्रालय ने नई दिल्ली से कोटद्वार और टनकपुर के लिए जिन दो ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दी है, उनके नाम सिद्धबली और पूर्णागिरी एक्सप्रेस रखे जाएंगे जिसकी मंत्रालय ने मंजूरी सांसद बलूनी के निवेदन ,पहल पर दी थी
उस समय भी रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी को यह जानकारी दी। बलूनी ने ही इन दोनों गाड़ियों के नाम स्थानीय भावनाओं, मान्यताओं और आस्थाओं के आधार पर रखने का सुझाव दिया था। रेल मंत्रालय ने उनके सुझाए नामों पर सहमति दी थी

बता दे कि इससे पहले सांसद बलूनी के अनुरोध पर ही रेल मंत्रालय ने नई दिल्ली से कोटद्वार और नई दिल्ली से ही टनकपुर के लिए दो नई जनशताब्दी एक्सप्रेस चलाने की स्वीकृति दी थी
सांसद बलूनी ने केंद्रीय मंत्री का आभार प्रकट किया उन्होंने कहा कि उन्होंने जन भावनाओं के आधार पर उपरोक्त नामों को स्वीकृति दी और साथ ही ट्रेनों के संचालन के लिए समय तय कर दिया उनका दिल से आभार  बलूनी कहते है कि मोदी सरकार आमजन की सेवा-सुविधा के लिए कृतसंकल्प है। मोदी सरकार के कालखंड में उत्तराखंड में रेल क्षेत्र में क्रांति हुई है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन गढ़वाल-कुमाऊं को निर्बाध सेवा दे रही है। रेल मंत्रालय काशीपुर-धामपुर नई रेल लाइन पर गंभीरता से आकलन कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here