
देहरादून: उत्तराखंड में 24 घंटे में सिर्फ 13 लोग ही संक्रमित मिले हैं। वहीं किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 06 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। सक्रिय मरीजों की संख्या घट कर 454 हो गई है।
अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 96,657 हो गई है। अब तक प्रदेश में 1686 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक 93,142 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश की रिकवरी दर 96.36 प्रतिशत पहुंच गई है।
आज चम्पावत में दो, देहरादून में पांच, हरिद्वार में दो, नैनीताल में एक और उधमसिंह नगर में तीन मामले सामने आये हैं।





