चमोली में सड़क हादसा, गंभीर घायलों को सीएम के निर्देश पर एयर लिफ्ट कर लाया गया एम्स ऋषिकेश, सीएम त्रिवेंद्र ने की घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

चमोली: जनपद चमोली के अन्तर्गत देवाल-सुयालकोट मोटर मार्ग पर मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमे से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया है।

वहीं इस पर सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि, घायलों के उपचार को लेकर सम्बंधित चिकित्सकों को उचित दिशा-निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि, मैं, ईश्वर से दुर्घटना के सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here