12 फरवरी 2021: देहरादून से दिल्ली का सफर होगा सिर्फ ढाई घंटे का, मोदी सरकार बनाएगी ग्रीन एक्‍सप्रेस-वे, ये होगी विशेषताएं


 

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को लोकसभा में बताया कि दिल्ली से देहरादून के बीच 210 किलोमीटर लंबा एक नया ग्रीन एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा, जिससे दोनों शहरों के बीच की दूरी केवल ढाई घंटे में पूरी की जा सकेगी, जिसमें अभी साढ़े 6 घंटे से भी अधिक समय लगता है।

बनेगा 210 किमी लंबा ग्रीन एक्सप्रेस-वे

गडकरी ने प्रश्नकाल में तीरथ सिंह रावत के पूरक प्रश्नों के उत्तर में जानकारी दी कि सरकार ने दिल्ली से देहरादून के बीच 210 किलोमीटर लंबा नया ग्रीन एक्सप्रेस-वे बनाने की योजना बनाई है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस मार्ग में लगभग 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटिड रोड भी होगा।

जून में दिया जाएगा कॉन्ट्रैक्ट
उन्होंने कहा कि इस साल जून में इसके लिए काम अवार्ड कर दिया जाएगा और इसके तैयार होने के बाद दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी तीन-सवा तीन घंटे की रह जाएगी। गडकरी ने यह भी जानकारी दी कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे इस साल जून में शुरू हो जाएगा, जिसके बाद दोनों शहरों के बीच की दूरी महज 45 मिनट की रह जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here