चमोली त्रासदी में शहीद हुए दो पुलिसकर्मी, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई


चमोली: सात फरवरी को चमोली जनपद के रैणी/तपोवन क्षेत्र में आई भीषण आपदा में जनपद चमोली पुलिस के 02 पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल मनोज चौधरी और कांस्टेबल बलवीर सिंह गड़िया जो तपोवन में सुरक्षा गार्ड में तैनात थे, उक्त दोनों पुलिसकर्मियों की मलवे की चपेट में आने मृत्यु हो गयी। दोनों पुलिस कर्मियों के शव बरामद किये गये हैं एवं दोनों पुलिसकर्मियों के शवों की शिनाख्त हो गयी है।

बीते कल मंगलवार को हेड कॉन्स्टेबल मनोज चौधरी का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

वहीं आज दिवंगत बलवीर सिंह गड़िया को उनके पैतृक आवास पर क्षेत्राधिकारी आशीष भारद्वाज की उपस्थिति में पुलिस द्वारा पूरे राजकीय सम्मान एवं शोक सलामी देकर अंतिम विदाई दी गयी। पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज नीरू गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान महोदय द्वारा कोतवाली जोशीमठ में उपरोक्त दोनों पुलिस कर्मियों के चित्र पर माल्यार्पण कर रीत चढ़ाई गयी और उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों द्वारा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया।

जनपद चमोली पुलिस परिवार दिवंगत कांस्टेबल मनोज चौधरी एवं बलवीर सिंह गड़िया के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती हैं एवं दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here