उत्तराखंड: शादी के 8 महीने बाद ही ससुराल में मिला बेटी का शव, परिजनों का दहेज़ को लेकर हत्या का आरोप

काशीपुर: उधमसिंह नगर के काशीपुर में ससुराल में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की शादी महज 8 महीने पहले हुई थी। मामले में महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की सूचना मिलते ही बाजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर काशीपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महिला के परिजनों का आरोप है कि, बुलेट गाड़ी की मांग को लेकर महिला के साथ मारपीट की गई। फिलहाल महिला के मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here