
त्रिवेंद्र सरकार ने आबकारी नीति में बड़ा फैसला लिया है। शराब की दुकान अब 2 साल के लिए दिए जाएगी। ई-टेंडरिंग से दुकानों का आवंटन होगा। देशी शराब की दुकानों में बियर कंपलसरी बिकेगी। 40 हजार से 50 हजार तक शुल्क बढ़ाया जाएगा। आज कैबिनेट में एक बड़ा फैसला लिया गया है, जिसे राज्य सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी और कोविड-19 दौरान जो नुकसान हुआ है उसकी भी भरपाई होगी। निगम क्षेत्रों में रात 11 बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें, पहाड़ी क्षेत्रों में रात 10 बजे तक खुलेगी शराब की दुकानें।




