
उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग जारी करेगा कुंभ की एसओपी
शासन ने दिए निर्देश, केंद्र की एसओपी की व्यवहारिकता के आधार पर जारी होगी गाइडलाइंस
राज्य की एसओपी में पंजीकरण की प्रक्रिया से लेकर सैनिटाइजेशन तक की पूरी जानकारी होगी
आपको बता दे कि
27 फरवरी से शुरू होने जा रहे महाकुंभ की एसओपी उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन विभाग जारी करेगा। शासन ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। केंद्र सरकार की ओर से जारी हुई एसओपी के आधार पर यह गाइडलाइंस तैयार की जा रही हैं।
हाईकोर्ट के कुंभ जैसे आयोजन में कोविड के मद्देनजर केंद्र से दिशा निर्देश का आदेश जारी होने के बाद राज्य सरकार ने केंद्र से वार्ता की थी। वार्ता के बाद पिछले सप्ताह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुंभ की एसओपी जारी कर दी थी। इसमें कोविड के मद्देनजर तमाम व्यवस्थाएं बताई गई थी।
कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के पंजीकरण से लेकर उनकी रैंडम आरटीपीसीआर जांच को लेकर भी निर्देश जारी किए गए थे। इस एसओपी के बाद शासन स्तर पर लगातार कसरत की जा रही है।
अब शासन ने आपदा प्रबंधन विभाग को केंद्र की एसओपी भेजते हुए राज्य के स्तर पर इसकी एसओपी जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के पंजीकरण की वेबसाइट से लेकर उनकी रिपोर्ट की जांच, मेले के दौरान रैंडप सैंपलिंग आदि तमाम व्यवस्थाओं को बनाने के लिए दिशा-निर्देश जारी करेगा।
कोविड 19 महामारी के खतरे को देखते हुए हरिद्वार महाकुंभ का आयोजन सीमित और कम अवधि का होना तय 
सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार की एसओपी केंद्र सरकार की एसओपी से ज्यादा सख्त हो सकती है
इसमें कड़े प्रतिबंध के साथ श्रद्धालुओं की संख्या को सीमित किया जाएगा
अभी तक कुंभ मेले की समयावधि 60 दिन की मानी जा रही थी। राज्य सरकार ने भी केंद्र को जो प्रस्ताव भेजा था, उसमें 27 फरवरी से 30 अप्रैल तक कुंभ मेले के आयोजन का उल्लेख था। लेकिन कोरोना संक्रमण के फैलने के खतरे को देखते हुए इसकी समयावधि कम होगी।
कुंभ 48 दिन का हो सकता है
कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को लाने के लिए विशेष रेलगाड़ियां (स्पेशल ट्रेन) नहीं चलाने का आग्रह किया जाएगा
राज्य सरकार रेल मंत्रालय को पत्र भेजकर यह अनुरोध करेगी। राज्य सरकार चाहेगी कि रेल मंत्रालय श्रद्धालुओं को लाने के स्थान पर श्रद्धालुओं को कुंभ मेले से ले जाने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाए। साथ ही मुख्य स्नान से एक दिन पहले कोई स्पेशल ट्रेन न चलाई जाए।मेलाधिकारी से घाटों पर अधिकतम संख्या का ब्योरा मांगा
मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की एसओपी के बाद भेजे गए नए दिशा-निर्देशों के आलोक में सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है। पत्र में सभी राज्यों से एसओपी के अनुरूप सहयोग की अपील की गई है
सीएम राज्यों के मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात
कुंभ में कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फरवरी के पहले हफ्ते में बात करेंगे*
वह राज्यों से कुंभ मेले में सीमित संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के संबंध में सहयोग की अपील करेंगे




