
देहरादून: उत्तराखंड में अब कोरोना का संक्रमण कम होने लगा है। प्रदेश में आज 82 नए संक्रमित मिले। वहीं, तीन मरीजों की मौत हुई है। वहीँ आज 178 मरीजों ठीक हुए हैं। जबकि एक्टिव केस भी घटकर 1338 हो गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार आज, देहरादून जिले में 44, हरिद्वार में 17, नैनीताल में 11, ऊधमसिंह नगर में पांच, बागेश्वर और चमोली में एक-एक और पौड़ी में तीन केस आए हैं। वहीं, पिथौरागढ़, चंपावत, टिहरी, रुदप्रयाग, अल्मोड़ा और उत्तरकाशी जिले में कोई संक्रमित नहीं मिला है।
प्रदेश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 95,908 हो गई है, जबकि अब तक 91,597 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 1642 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
वहीं उत्तराखंड में पहले चरण में 50 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष छह दिनों के भीतर 29 प्रतिशत से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों ने कोविड वैक्सीन लगवाई है। आज भी ऊधमसिंह नगर जिले के सात केंद्रों रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, खटीमा, काशीपुर, जसपुर और गदरपुर में वैक्सीनेशन किया गया।





