हरिद्वार कुम्भ-2021: 27 फरवरी से होगा कुंभ का आगाज़, जल्द जारी होगी अधिसूचना

kumbh

देहरादून: हरिद्वार कुंभ मेले को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। कुंभ मेले की शुरुआत 27 फरवरी से होनी तय की गई है। जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से कुंभ की एसओपी जारी होने के बाद इंतजामों की कसरत तेज हो गई। सोमवार को शासन स्तर पर कई बैठकों का आयोजन किया गया।

mostbet

कुंभ की शुरुआत को लेकर लगातार कयासबाजी का दौर चल रहा है। इस बीच सरकार ने कुंभ के आयोजन की तिथि तय कर दी है। शहरी विकास निदेशक विनोद कुमार सुमन ने बताया कि हरिद्वार कुंभ की शुरुआत 27 फरवरी से होगी। फिलहाल यह तय किया गया है कि 30 अप्रैल तक कुंभ चलेगा, लेकिन इस बीच अगर केंद्र सरकार से मिले पत्र पर विचार किया गया तो अवधि पर अंत समय तक फैसला लिया जा सकता है। जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी होने जा रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here