दुःखद: हरिद्वार में बड़ा हादसा, डबल ट्रैक ट्रायल के दौरान ट्रेन की चपेट आये चार लोग, दर्दनाक मौत!

breaking

हरिद्वार में रेल के डबल ट्रैक के ट्रायल के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से चार व्‍यक्तियों की मौत हो गई। घटना गुरुवार देर शाम लक्‍सर हरिद्वार ट्रैक के ज्‍वालापुर की है। बताया जा रहा है कि यहां डबल ट्रैक का काम चल रहा है। ट्रैक के ट्रायल के दौरान ट्रेन की चपेट में चार लोग आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद रेलवे अधिकारी और पुलिस भी मौके पर पहुंच चुके हैं। शवों की शिनाख्‍त का कार्य किया जा रहा है।

mostbet

हादसे में मृतकों के प्रति विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने गहरा शोक प्रकट कियाl इस अवसर पर अग्रवाल ने कहां है कि ट्रायल के दौरान हुआ हादसा अत्यंत दुखदाई हैl उन्होंने मृतकों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि मृतकों को अपने चरणों में स्थान दें एवं दुखी परिजनों को इस शोक को सहन करने की शक्ति प्रदान करेंl

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here