
उधमसिंह नगर: काशीपुर के कचनाल गाज़ी से लगे गुरुद्वारा के निकट आज एक तेंदुए का शावक मिला। इस शावक की उम्र एक माह की बताई जा रही है। इसकी सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावक को पकड़ कर जरूरी इंतजाम कर अपने साथ ले गई।
आपको बता दें कि, नगर के काचनाल गाज़ी इलाके से सटे ढेला नदी के निकट आज अचानक एक किसान को ढेला नदी से लगे खेत में एक तेंदुए का शावक नजर आया, जिसके बाद किसान ने इसकी सूचना तुरंत काशीपुर वन विभाग को दी। सूचना पर पहुँचे काशीपुर रेंजर एस के शाही ने अपनी टीम के साथ पहुंच शावक को काबू में कर चिकित्सको को दिखाया। उन्होने बताया कि, शावक को इसकी मादा गुलदार के मूमेंट वाली जगह पर छोड़ा जाएगा और साथ ही इस पर भी नजर रखी जाएगी कि, मादा गुलदार आबादी वाले क्षेत्र से दूर रहे।




