उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, तीन घायल

file photo

टिहरी: टिहरी जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गये हैं।

जानकारी के अनुसार, ये सभी उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर से टिहरी के डोबरा-चांठी पुल घूमने आए थे। सोमवार रात करीब 10.30 बजे डोबरा-चांठी पुल घूमने के बाद वापस धनोल्टी जा रही कार संख्या महिंद्रा एक्सयूवी यूपी 12-एएस-4023 जाख-डोबरा मोटर मार्ग पर उप्पू सिराईं गांव के पास अनियंत्रित होकर झील की ओर 200 मी. गहरी खाई में जा गिरी।

mostbet

इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को 108 सेवा की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट रेफर किया गया। लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी तीन लोगों की हालत डॉक्टरों ने खतरे बाहर बताई है।

घायलों में प्रमोदपाल पुत्र ओमप्रकाश (चालक), निवासी-174 रामपोरी रुडकी रोड मुजफ्फरनगर, शौर्य सिंघल पुत्र अजय सिंघल , उम्र 19 वर्ष और सूर्याशं सिंघल पुत्र दीपक सिंघल , उम्र 21 वर्ष शामिल हैं।

वहीँ इस हादसे में अजय सिंघल पुत्र तेकचन्द, उम्र 45 वर्ष और मोनिका सिंघल पत्नी अजय सिंगल उम्र 40 वर्ष की मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here