
उत्तराखंड से बड़ी ख़बर :
12 वर्षीय बहन का विवाह कराने पर भाई ने कराया परिजनों पर केस, पिता सहित चार गिरफ्तार
आपको बता दे कि भाई के विरोध के बावजूद सौतेली मां और पिता ने नाबालिग बेटी का विवाह करवा दिया।
फिर भाई की तहरीर पर पुलिस ने लड़की की मां, पिता समेत छह लोगों के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर 4 लोगो को गिरफ़्तार कर न्यायालय में पेश किया
वही सौतेली मां और दूल्हा पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं।
बता दे कि ग्राम बखपुर निवासी अजय कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके पिता मेवा लाल और सौतेली मां दुर्गा देवी उसकी 12 साल की बहन की जबरन शादी करवाने पर अड़े थे। जब उसने विरोध किया तो उसे शादी रुकवाने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
अजय ने गालीगलौच और मारपीट का आरोप भी लगाया है। उसने कहा कि सात दिसंबर को तड़के चार बजे माता-पिता बहन को शादी के लिए ले गए। इन्होंने विजय पाल निवासी बरा, साकिर और उसकी पत्नी सितारा निवासी रघुवंशी फार्म के साथ मिलकर राजू पुत्र विजयपाल निवासी फतेहगंज जिला बरेली के साथ बहन का विवाह करवा दिया।
वही मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मेवा लाल, विजयपाल, साकिर और सितारा को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, लड़की की मां दुर्गा देवी और दूल्हा राजू फरार हैं।





