
उत्तराखंड :
बग्घी पर चढ़ते ही दूल्हे के सीने में उठा दर्द, अस्पताल में मौत, खबर सुनकर दुल्हन हुई बेहोश बरात की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं
दुःखद बता दे कि
मुरादाबाद से शहर में आई एक बरात की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब बग्घी पर चढ़ते ही अचानक दूल्हे की तबीयत बिगड़ी गई।
फिर उसे प्राथमिक इलाज के बाद शहर के निजी अस्पताल और वहां से मुरादाबाद ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
ये दुःखद खबर सुनकर ब्यूटी पार्लर में सज संवर रही दुल्हन भी गश खाकर गिर पड़ी।
बता दे कि मुरादाबाद के थाना नागफनी मोहल्ला दीवान का बाजार निवासी मुकेश की बरात शुक्रवार की शाम काशीपुर आई थी।
ओर बरात के ठहरने की व्यवस्था अग्रवाल सभा भवन में की गई थी।
ओर विवाह की रस्में वधू पक्ष के घर पुष्पक विहार कॉलोनी में होनी थी। ओर रात लगभग साढ़े नौ बजे किला बाजार से बरात चढ़ाने की तैयारी थी।
दूल्हा बग्घी पर चढ़ा ही था कि अचानक उसके सीने दर्द उठा। उसी समय
दूल्हे को पहले अल्ली खां में ही एक डॉक्टर को दिखाया गया। यहां पर उसे उल्टी और गैस की दवा दी गई।
कुछ देर बाद उसकी हालत और बिगड़ गई। अफरा-तफरी में परिजन उसे चामुंडा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिर देर रात मुरादाबाद के सिद्धू अस्पताल में इलाज के दौरान दूल्हे की मौत हो गई। इस घटना के समय दुल्हन ब्यूटी पार्लर गई हुई थी। अचानक यह खबर सुनकर सदमे में आई दुल्हन की भी हालत बिगड़ गई। उसका भी इलाज कराया गया। घटना की जानकारी होने पर कन्या पक्ष के लोगों में कोहराम मच गया। दोनों परिवारों में मातम छाया हुआ है। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसके एक भाई की पहले ही मौत हो चुकी है दुःखद







