उत्तराखंड :जन्मदिन की खुशियां मातम में बदली , घर के तीन चिराग बुझ गये , 3घायल सहित 3 जवान युवाओं की दर्दनाक मौत

दुःखद
जानकारी है

जन्मदिन मनाकर मसूरी से लौट रहे इन छह दोस्तों को क्या पता था कि उनकी खुशियां मातम में बदलने वाली हैं। 
ये सभी युवक मसूरी से जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे कि रास्ते में देर रात उनकी क्विड कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
मिली जानकारी व पुलिस के अनुसार कार सवार युवक रात लगभग साढ़े 11 बजे मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट से चले थे। ओर उनके साथ दो कार और भी थीं जो आगे निकल गईं थी
यह सड़क हादसा बुधवार देर रात को नाग मंदिर के पास हुआ।
इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग घायल हैं। दुःखद
  वही अन्य कार सवार जब देहरादून पहुंचे तो पता चला कि क्विड में सवार युवक अपने घर नहीं पहुंचे हैं। इस पर उन्होंने सुबह पुलिस को सूचना दी।
बता दे कि
मृतकों की पहचान सचिन पुत्र जतिनदास (22)
निवासी कैम्पटी टेहरी,
अंकित (27) निवासी नालापानी और
वीरेंद्र (35) निवासी देहरादून के रूप में हुई है।

राजा पुत्र दिनेश, अंकित पुत्र मनोज और सुनील पुत्र भगतराम निवासी देहरादून घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
दुःखद इस दर्दनाक हादसे ने घरों के चिरांग बुझा दिए तो दिवाली से पहले घर मे मातम पसर गया दुःखद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here