
भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना का निधन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने शोक जताया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने शोक जताया
देहरादून 12 नवम्बर
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन पर
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
ओर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ।
बंशी धर भगत ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
भगत ने कहा कि जीना हमारे युवा ,ऊर्जावान व योग्य कार्यकर्त्ता व विधायक थे और हमेशा संगठन व जनहित में सक्रिय रहते थे। वे एक शालीन व्यक्ति थे और वे हर वर्ग में लोकप्रिय थे ।उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे व उनके परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। हाल में उनकी पत्नी का निधन हुआ था और अब उनके निधन से परिवार पर अवर्णनीय दुःख आ पड़ा है। ईश्वर यह दोहरा दुःख सहन करने की शक्ति परिवार को दे।
भगत ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से भी और पूरी पार्टी इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ है।






