
ख़बर है कि
देहरादून से लुंतरा घाट आ रही बुलोरो वाहन आज सुबह सेरा के पास नंदाकिनी नदी किनारे गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई दुःखद 
जबकि सात व्यक्ति घायल हैं । घायलों में पांच को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में प्राथमिक उपचार के बाद कर्णप्रयाग उप जिला चिकित्सालय रैफर किया गया है। दो बच्चों को उपचार के बाद घर भेजा गया है।
बताया गया कि बुलोरो वाहन रात्रि को देहरादून से घाट के लिए रवाना हुआ था , तड़के घाट से पांच किलोमीटर पहले वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया , दुर्घटना में चालक प्रकाश सिंह निवासी लुंतरा घाट की मौत हुई है।वाहन सवार सभी लोग लुंतरा गांव के ही निवासी थे।




