
पहाड़ की आवाज़
मतलब महेंद्र सिंह राणा
सिर्फ वोट मांगने आते है बड़े नेता
पर हमारे काम तो आते है भाई महेंद्र राणा
ये बात हम नही आज की तारीख में चोबटाल खाल विधानसभा से लेकर यमकेश्वर विधानसभा की जनता कहती नज़र आती है
वो कहते है हमारे विधायको का तो अता पता नही पर
द्वारीखाल के प्रमुख साहब राणा जी जरूर हमारे सुख दुःख में खड़े रहते है
हमारे लिए तो वही विधायक है साहब
ओर बोले भी क्यो ना
आखिर महेंद्र राणा तेज़ी के साथ
पहाड़ के लोकप्रिय नेताओ में सुमार जो हो रहे है
पूरे कोरोना काल के दौरान की बात हो या फिर आज की वे
व्यक्तिगत तौर पर भी
हर तरह से जनता की मदद करते रहते है फिर वो आर्थिक हो या समाजिक ।

बीते रोज
द्वारीखाल के ब्लाक प्रमुख
कार्यक्रम स्थल
न्याय पंचायत काण्डाखाल पहुचे
बता दे कि
विकास खण्ड द्वारीखाल के अनतर्गत कल न्याय पंचायत स्तर पर प्रवासी क्षेत्रवासियों की समस्याओं के निदान एवं क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा एवं जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत
न्याय पंचायत काण्डाखाल में बैठक का आयोजन किया गया।
इस मौके पर प्रधान ज्येष्ठ उप प्रमुख श्रीमती नीलम नैथानी कनिष्ठ प्रमुख रविन्द्र सिंह रावत जी, प्रधान काण्डा नीरज कुमार जी, प्रधान बनाली । गणेश प्रसाद जी, प्रधान बिरमोली श्रीमती मानसी देवी जी, प्रधान सुन्डल श्रीमती अनीता देवी , प्रधान उडियारी श्रीमती आशा देवी , प्रधान हथनूड लंगूर रोशन सिंह जी, प्रधान जवाड राजेश कुमार , प्रधान बडेथ लंगूर अनीता देवी जी, प्रधान छाम । आरती देवी , प्रधान हिलोगी अंकित सिंह ।, क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश मोहन बडेथ, भारत सिंह, कीरत सिंह, प्रमोद विंजोला, महिपाल सिंह, राजमोहन जी, संजीव जुयाज जी (सा0का0), । हर्षपति नैथानी जिला पंचायत सुराडी, महावीर सिंह जी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष अर्जुन सिंह
समस्त महिला मंगल दल, कर्मचारी गण एवं युवक मंगल दल उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम में न्याय पंचायत काण्डाखाल के अन्तर्गत उतकृष्ट कार्य कर रहे व्यक्तियों को सम्मान चिन्ह वितरण तथा ग्राम पंचायतों को प्रेशर कुकर का वितरण किया गया।

साथ ही काण्डाखाल महिला मंगलदल को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 5000 रुपये ईनाम प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा द्वारा दिया गया

बता दे कि बोलता उत्तराखंड से बात करते हुए ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा ने बताया कि
वे कल द्वारीखाल के ब्लाक के अंतर्गत न्याय पचायत कांडाखाल पहुचे थे जहा उन्होंने गांव गांव के लोगो की समस्याएं सुनी और दर्जन भर से अधिक लोगो की समस्याएं दर्ज की गई है जिसके बाद उन्होंने अधिकारीयो को तत्काल पूरी होने वाली समस्याओं को दूर करने को कहा ओर जिन समस्याओं को दूर करने में समय लगना है उनके लिए जल्द ही कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।









