
उत्तराखंड दुःखद खबर जम्मू में तैनात सेना के हवलदार का निधन, आज घर पहुंचेगा पार्थिव शरीर परिवार में कोहराम
बता दे कि
पौड़ी के बीरोंखाल के निवासी थे 19 गढ़वाल राइफल के हवलदार
आज दोपहर तक पीरूमदारा पहुंचेगा जवान का पार्थिव शरीर

ख़बर है कि
जम्मू के ट्रांजिट कैंप में तैनात 19 गढ़वाल राइफल के हवलदार ब्रीफिंग के दौरान चक्कर खाकर गिर पड़े।
फिर उन्हें उधमपुर जिले के कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
आज जवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार दोपहर तक पीरूमदारा पहुंचेगा। उनकी मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा है।
हमारे उत्तराखंड के बीरोंखाल पौड़ी गढ़वाल और हाल मयूर विहार ग्राम दूल्हेपुरी पीरूमदारा निवासी यशपाल सिंह रावत साल 2002 में 19 गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे। इन दिनों यशपाल 48 राष्ट्रीय राइफल के 213 ट्रांजिट कैंप जम्मू में तैनात थे।
भाई जसवंत सिंह रावत ने बताया कि पांच अक्तूबर को ब्रीफिंग के दौरान यशपाल को अचानक चक्कर आ गया था। पहले जम्मू में उनका इलाज चला लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें उधमपुर कमांड अस्पताल में भर्ती किया गया था।
बाद में सेना के अधिकारियों ने परिजनों को जानकारी दी और पत्नी शोभा रावत को भी अस्पताल बुला लिया। छह अक्तूबर की रात साढ़े 11 बजे यशपाल ने प्राण त्याग दिए। यशपाल अपने पीछे पत्नी, बेटा सुजल रावत (14) और बेटी सृष्टि रावत (12) को छोड़ गए हैं। जवान की मौत से इलाके में शोक की लहर है।
वही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी गहरा दुःखद जताया है
उन्होंने कहा कि
गढ़वाल राइफल रेजिमेंट के जवान यशपाल सिंह जी का ड्यूटी के दौरान निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दुःख हुआ। वे मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल जिले के बेजरो तोल्यूं गांव के निवासी थे और गढ़वाल राइफल में हवलदार के पद पर जम्मू-कश्मीर यूनिट में तैनात थे। ईश्वर पुण्यात्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करे।
।।ॐ शांति शांति शांति।।







