
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पौड़ी गढ़वाल के धूमाकोट के पास हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये एवं घायलों को 50-50 हजार रूपये की राशि अभिलम्भ उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। घायलों को नजदीकी अस्पतालों रामनगर, हल्द्वानी में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने बस दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश दिये है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पौड़ी में हुई बस दुर्घटना में मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की है। केन्द्रीय गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने फोन के माध्यम से इस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। 
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने जिला प्रशासन स्थानीय प्रशासन, पुलिस व एसडीआरएफ को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिये कि घायलों के हर संभव उपचार सुनिश्चित किया जाय। प्रशासन, पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। 
रेस्क्यू के लिये दुर्घटना स्थल के लिये भेजे गये हेलिकप्टर का मौसम खराब होने की वजह से रामनगर में एमरजेंसी लेडिंग कराया गया। घायलों को रामनगर लाकर हेलिकप्टर से हायर सेन्टर रेफर किया जा रहा है। इस हादसे में 48 लोगो की मौत 12 घायल हो गए है कुल 60 लोगो बस में सवार थे पौड़ी गढ़वाल बस हादसे ने पूरे उत्तराखण्ड को दर्द दे दिया है भगवान उन लोगो के परिवार वालो को इस दुख की घड़ी मैं उनको दुःख सहने की शक़्ति दे ये कहना है पूर्व मुख्य्मंत्री हरीश रावत का उन्होंने इस बात पर भी दुख जताया कि 28 सीटर बस पर 60 लोग सवार थे बस ओवरलोड थी ये जांच का विषय है और सरकार को इस हादसे के सही कारण का पता लगाना चाइए लेकिन अगर पौड़ी गढ़वाल की जनता की बात करे तो वो निराश है और पीएम मोदी से कह रही है पूछ रही है कि सर कब तक पहाड़ के लोग यू अकाल मौत के काल मे समाते रहेगे आप जरूर उन कारणों का सही पता अपनी त्रिवेन्द्र सरकार से पूछना ज़िस वजह से 48 परिवारों का हस्ता खेलता घर मातम मे बदल गया.






