उत्तराखंड से बडी ख़बर: भाजपा विधायक महेश नेगी प्रकरण – कोर्ट ने आरोप लगाने वाली महिला की गिरफ्तारी पर अग्रिम आदेशों तक लगाई रोक

महेश नेगी प्रकरण – कोर्ट ने आरोप लगाने वाली महिला की गिरफ्तारी पर अग्रिम आदेशों तक लगाई रोक

आपको बता दे कि
द्वाराहाट के भाजपा विधायक महेश नेगी पर लगे दुष्कर्म के आरोप मामले पर नैनीताल हाई कोर्ट ने आज सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को जवाब पेश करने के आदेश दिए हैं साथ ही हाईकोर्ट ने मामले में पीड़िता की गिरफ्तारी पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है.
जिससे पीड़िता को बड़ी राहत मिली है..
सुनवाई के दौरान विधायक महेश नेगी की पत्नी के द्वारा व्हाट्सएप पे चैटिंग कोर्ट में पेश की गई और बताया कि पीड़िता उनसे 5 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग रही है….
अब मामले की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को होगी…

mostbet

आपको बता दे कि पीड़िता व उसके दो अन्य सगे लोगो ने याचिका दायर कर उनके खिलाफ देहरादून के नेहरू कालोनी में दर्ज एफआईआर को निरस्त करने व अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने  की मांग की है, याचीकर्ताओ का कहना है कि देहरादून पुलिस ने उनकी शिकायत तो दर्ज नहीं कि लेकिन सत्ता के दबाब में आकर विधायक की पत्नी द्वारा दी गयी शिकायती पत्र पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया  ।

       पीड़िता का यह भी कहना है कि विधायक महेश नेगी की पत्नी रीता ने एफआईआर में कहा है कि द्वाराहाट में पीड़ित व उसके परिजन उनके पड़ोस में रहते हैं और वो अन्य लोगों की तरह अपनी समस्याएं लेकर अक्सर उनके घर आते  रहते थे, पीड़िता का चालचलन ठीक नही होने के कारण उन्होंने उसे अपने घर आने पर रोक लगा दी थी।
एफआईआर में यह भी कहा गया है कि पीड़िता ने भागकर शादी की और उसका अपने पति के साथ कोर्ट में केश चल रहा है ।  विधायक की पत्नी ने यह भी आरोप लगाया है  कि पीड़िता  ने उन्हें फोन कर कहा था कि वो महेश के बच्चे की माँ है और उनकी 5 करोड़ रुपये की मांग नहीं मांगी गई तो महेश नेगी का राजनीतिक कैरियर ठप देंगी और परिवार को भी बदनाम कर देंगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here