
ऊधम सिंह नगर में आज सत्ता दल के विधायक अपनी सरकार के मंत्री के सामने जिले के अधिकारियो पर बिखर गए .

. विधायक ने मंत्री से अपनी बात नहीं सुनी जाने का दर्द बया किया .. ..
उधम सिंह नगर जिले के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने आज रुद्रपुर पहुंचे जहां उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ कई बिंदुओं पर चर्चा की .
बैठक में जिले के जन प्रतिनिधि भी मौजूद थे
इस बैठक में जिलाधिकारी और किच्छा विधायक राजेश शुक्ल के बीच किसी बात को लेकर माहोल गरम हो गया और विधायक शुक्ला बैठक छोड़ कर चले गए .. दरअसल हुआ ये की विधायक राजेश शुक्ला ने किच्छा विधानसभा में किये जा रहे कार्यो के बारे में पूछा तो जिलाधिकारी नीरज खैरवाल ने जवाब के बदले विधायक से यह कह दिया कि आपकी याददास कमजोर है, जिसके बाद विधायक का गुस्सा सातवें आसमान में जा पहुचा। ओर विधायक जिलाधिकारी को जमकर खरीखोटी सुनाते हुए बैठक से चले गए।
हालांकि प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने उन्हें मनाने का प्रयास किया गया लेकिन वह बैठक छोड़ चले गए। सुक्ला ने कहा कि यह जनता का पैसा है डीएम इसके मालिक नहीं है, आपदा, खनन और विकास प्राधिकरण से एकत्र हुआ धन विधायकों के क्षेत्र में उनके प्रस्ताव पर खर्च होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र में सड़कें बुरी तरह टूट गई हैं इन सड़कों का निर्माण खनन से एकत्र मद से होना चाहिए। जिस पर जिला प्रशासन कोई ठोस जवाब नहीं दे सका । विधायक ने बैठक में खस्ताहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठाया, उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष डेंगू से हजारों लोगों की मौत हुई परंतु साल भर में प्लेटलेट सेपरेट करने वाली मशीन जिला अस्पताल में नहीं लग पाई, जब महिला की मौत पर धरना दिया तब जाकर प्लेटलेट सेपरेट करने वाली मशीन लगी। बैठक में शुक्ला ने मदन कौशिक से नाराज़गी जताते हुए कहा की जिले का कोई अधिकारी हमारी नहीं सुनता है
बहराल मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र कही बार नोकरशाह को समझा चुके है , उन्हें बता चुके है कि जनप्रतिनिधियों के साथ अधिक्कारियो का रवैया ठीक रहे पर ऐसा होता दिख नही रहा है अब देखना ये होगा कि इस घटना के बाद एक्शन मैं कोंन होगा
हरीश रावत को चुनाव हराने वाले विद्यायक की क्या याददाश्त कमजोर है !! हमने नही कहा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र जी जिला अधिकारी ने कहा और फिर विद्यायक बैठक छोड़ कर चल दिये
Posted by बोलता उत्तराखंड़ on Friday, July 17, 2020





