



गया था, लेकिन प्लॉटिंग स्वामियों द्वारा लोगों की शिकायतों की लगातार अनदेखी की जा रही थी, जबकि प्लॉटिंग स्वामियों को यह जानकारी थी कि यह दीवार कभी भी गिर सकती है, जिससे आसपास स्थित मकान क्षतिग्रस्त हो सकते हैं और इसमें रहने वाले लोगों के जीवन व संपत्ति को भारी नुकसान हो सकता है। वादी के अनुसार 15 जुलाई की रात्रि 1:00 बजे अचानक प्लॉटिंग के साथ लगी दीवार गिर गई, जिससे वादी का मकान पूरी तरह से टूट गया और मकान में रह रहे वादी की पत्नी विमला देवी उसकी पुत्री सृष्टि तथा उसके रिश्तेदार समीर की पत्नी किरण व बहन प्रमिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि वादी के पुत्र कृष व समीर गंभीर रूप से घायल हो गए। वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मुकदमा अपराध संख्या 193/20 धारा 304/427 भारतीय दंड संहिता बनाम बंटी अरोड़ा,पवन चौधरी,विनोद माहेश्वरी आदि का अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिसमें अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई प्रचलित है।For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser