
उत्तराखंड: पहाड़ मे दर्दनाक घटना , एक पति ने पत्नी को लाठी से पीट पीटकर मार डाला, ओर फिर ……
जी हा उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के जगोठ गांव में दर्दनाक ख़बर सुनने को मिली
जानकरीं अनुसार एक पति ने पहले पत्नी को लाठी से पीट पीटकर मार डाला, ओर इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
ख़बर है कि दोनों की ही अभी दो साल पहले ही शादी हुई थी। वही पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेज दिया था
बीते रोज बुधवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे जगोठ गांव निवासी बलदेव , पुत्र स्व. (दर्शन लाल ) ने अपनी पत्नी ज्योति उर्फ सोनाली 20 (साल ) से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। ओर फिर पत्नी को कमरे में ले जाकर बलदेव ने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया।
जानकारी है कि इस बीच दोनों के बीच झगड़ा होता रहा, जिसे लोगों ने भी सुना। कुछ समय बाद बलदेव की मां घर लौटीं। उन्होंने बेटे-बहू को आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। जब बहुत देर तक खटखटाने पर भी बेटे-बहू के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया।
फिर मौके पर पहुंचे लोगों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो पाया कि बलदेव रस्सी से लटका हुआ था। फिर उन्होंने पुलिस और प्रशासन को घटना से अवगत कराया। अगस्त्यमुनि से थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार कौशल और ऊखीमठ से तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला मयफोर्स मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़ा गया तो भीतर का दृश्य देख हर कोई कांप गया था उफ्फ
क्योकि फर्श पर ज्योति देवी लहूलुहान हालत में मृत पड़ी थी। ओर पास ही खून लगी लाठी भी पड़ी थी। तो बलदेव मृत हालत में फांसी पर झूल रहा था।
थानाध्यक्ष कौशल ने बताया कि महिला का सिर और चेहरा खून से सना हुआ था। घटनास्थल की हालत देखकर लगता है कि महिला के पति ने उस पर लाठी से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बाद में उसने स्वयं भी फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार, बलदेव के कुछ दिन से मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई थी





