देहरादून में दूल्हे राजा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, अब दुल्हन सहित 17 लोग क्वारंटीन , शादियों में सावधानी बरतें उत्तराखंड ।

ख़बर उत्तराखंड से
देहरादून के कांवली रोड निवासी युवक को शादी के बाद हो गई थी खांसी-जुकाम की शिकायत
उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, अब सभी के लिए जाएंगे सैंपल

आपको बता दे कि
राजधानी देहरादून में कोरोना पॉजिटव के एक मामले से हड़कंप मच गया है।
ख़बर है कि सप्ताह भर पहले जिस युवक की शादी हुई थी,
वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
वही बुधवार को दूल्हे की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया।
बता दे कि
अभी तक दुल्हन समेत शादी में शामिल हुए 17 बराती और घराती को क्वारंटीन किया जा चुका है।

हमको
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक,
देहरादून के कांवली रोड निवासी एक युवक की 29 जून को शादी हुई थी।
ओर फिर शादी के बाद अचानक युवक की तबीयत बिगड़ गई। उसे खांसी, जुकाम और बदन दर्द की शिकायत थी।
वही उसने एक निजी डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टर ने एहतियात के तौर पर निजी लैब से कोरोना जांच कराई।
ओर बुधवार को दूल्हे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
फिर रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में चिकित्सकों की टीम दूल्हे के घर पहुंची। दूल्हे को दून अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। 
ख़बर है कि
डॉ. उत्तम सिंह चौहान और डॉ. रचित गर्ग की टीम दिनभर दूल्हे के संपर्क में आए बरातियों और घरातियों की तलाश में लगी रही।
ओर खबर लिखे जाने तक 17 लोगों को क्वारंटीन किया जा चुका था।
चिकित्सकों की टीम आज को इन सभी लोगों के कोरोना सैंपल लेकर जांच के लिए भेजेगी।
बता दे कि अभी तक देहरादून में कोरोना के अब तक 785 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 621 मरीज कोरोना से जंग जीतकर अपने घर लौट चुके हैं। 118 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 27 संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। 19 मरीज ऐसे हैं जो कि कोरोना पॉजिटिव आए हैं लेकिन देहरादून से अपने राज्यों को जा चुके हैं।
वही सीएमओ डॉ. बीसी रमोला ने सभी लोगों से अपील की है कि शादियों में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें शहर व आसपास के इलाकों में होने वाली शादियों की गोपनीय जांच करेंगी। अगर कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन और 50 से अधिक लोगों की भीड़ मिली तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here