
मसूरी
से ब्रेकिंग न्यूज़
दुःखद ख़बर
मसूरी : एलकेडी मार्ग पर किमाड़ी के समीप एक कार अनियंत्रीत होकर गहरी खाई में गिरने से कार सवार 4 युवक मे से 2 की मौत की ख़बर है दुखड़ जबकि 2 घायल हो गये,जिन्हें 108 के माध्यम से हायर सेंटर भेजा गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को देर शाम को युवक देहरादून से मसूरी घुमने आये थे,मसूरी से वापस लौटते समय एलकेडी मार्ग पर किमाडी के समीप उनकी कार अनियंत्रीत होकर गहरी खाई में गिर गई ।
अभी तक जानकरीं मिल रही है कि
नोएडा से एक परिवार मसूरी घूमने आया था।अभी हाल ही में इस परिवार के बेटे की शादी हुई थी बेटा और पुत्रवधू मसूरी के रिसॉर्ट मे रुके हुए थे।
परिवारजन इन्हीं से मिलकर देहरादून लौट रहे थे। देर रात अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ जाने के कारण इनोवा गाड़ी खाई में जा गिरी और पूरी रात खाई में पड़ी रही। इस घटना की जानकारी सुबह तक किसी को नहीं थी रिश्तेदारों द्वारा जब उन्हें फोन किया गया तो उनका फोन नंबर आउट ऑफ रेंज गया। इस पर रिश्तेदारों द्वारा पुलिस से संपर्क किया गया जिसके बाद पुलिस ने मसूरी और देहरादून के बीच इस गाड़ी की तलाश शुरू कर दी।
सभी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को किमाड़ी से 3 किलोमीटर ऊपर खाई में गाड़ी दिखाई दी ।जिसके बाद रेस्क्यू किया जा रहा है, बताया जा रहा है कि गाड़ी में 4 लोग सवार थे।
ओर 2 लोगो की मौत हो चुकी है और 2 घायल है बाकी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है ।






