
उत्तराखंड : विवाह की रस्मो के बीच ही हज़ारों रुपये लेकर शादी के मंडप से दुल्हन हो गई फरार
अच्छा हुवा घर तक नही पहुँची वरना लाखो का माल होता साफ !

गांधी पार्क में शादी के मंडप से एक लुटेरी दुल्हन 60 हजार रुपये लेकर फरार हो गई। दुल्हन के बाइक में बैठकर रफूचक्कर होते ही बिचौलिया महिला भी बहाना कर भागने लगी तो वर पक्ष के लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। इस दौरान दुल्हन समेत तीन लोग भाग निकले। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में महिला बयान बदल-बदल कर पुलिस को गुमराह करती रही।





