आज कोरोना के कुल 124 मामले आये सामने, प्रदेश में कुल आंकड़ा पहुंचा 2301
देहरादून– स्वास्थ्य बिभाग ने आज शाम का दूसरा हेल्थ बुलेटिन जारी किया है जिसमे आज दिन तक जहा 101 नए कोरोना के मामले मिले वही शाम को 23 नए मामले सामने आए है जिससे आज कुल 124 कोरोना संक्रिमत मिले है । वही अब राज्य में कोरोना मरीज़ो का कुल आंकड़ा 2301 हो गया है। वही शाम के अनुसार राज्य में आज 17 लोग स्वस्थ भी हुए जबकि अभी तक कुल 1450 लोग स्वस्थ्य होकर घर जा चुके है । अभी भी 4308 सैम्पल रिपोर्ट आनी बाकी है । जबकि राज्य में एक्टिव केस 803 है । राज्य में अबतक कुल 26 लोगो की मृत्यु भी हो चुकी है ।