
उत्तराखंड के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज की नर्सरी में काम करने वाले बुजुर्ग नौकर की मौत हो गई। वह सुबह नर्सरी में ही अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में मिला। बुजुर्ग कोरोना संक्रमित था और छह दिन पहले ठीक होने के बाद वापस नर्सरी लौटा था।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उनकी पत्नी पूर्व मंत्री अमृता रावत कल ही एम्स ऋषिकेश से ठीक होकर डिस्चार्ज हुये है।
आपको बता दे कि कोरोना का इलाज करा रहे हैं। उनके परिवार के सदस्यों के अलावा उनके साथ काम करने वाले कई कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
ऐसे में सतपाल महाराज की नेहरू ग्राम की पुष्प वाटिका नर्सरी में काम करने वाले बुजुर्ग रत्न बहादुर साल 76 की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 31 मई को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिर
स्वास्थ्य होने के बाद उन्हें 10 जून को डिस्चार्ज कर दिया गया था।
बताया जा रहा है कि रत्न बहादुर सोमवार रात खाना खाकर सोया था। सुबह वह अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में मिला। सूचना पर सीओ नेहरू कालोनी पल्लवी त्यागी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचीं। साथी कर्मचारी ने ही उसके कोरोना संक्रमित होने की कहानी बताई। सीओ ने इस मामले में सीएमओ और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी।





