आज की सबसे बड़ी ख़बर : मन्त्री सतपाल महाराज मैं पाया गया कोरोना का सक्रमण , अब सरकार के तमाम मंत्री मुख्यमंत्री और अधिकारियों के भी कोरोना टेस्ट  होंगे और हो सकते है qutentine

उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर
सतपाल महाराज भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
परिवार के और लोग भी हो सकते है कोरोना पॉजिटिव।
इसके अलावा नैनीताल में में 227 मामले में और आये positive प्रदेश में 1 हज़ार साल से ज्यादा मामले हो गए कोरोना पॉजिटिव!                                                    अब सरकार के तमाम मंत्री मुख्यमंत्री और अधिकारियों के भी कोरोना टेस्ट  होंगे और और qutentine भी हो सकते

देहरादून:
उत्तराखंड में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से सरकार परेशान है. वहीं इन सबके बीच उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उनका पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.
शनिवार को सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थी. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतपाल महाराज और उनके पूरे परिवार का सैंपल लिया था. इसके साथ घर में काम करने वाले लोगों के भी सैंपल लिए गए थे. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सतपाल महाराज सहित कुछ 41 लोगों के सैंपल लिए थे. जिसमें 35 स्टाफ के लोग भी शामिल हैं. कर्मचारियों में भी 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
पॉजिटिव
सतपाल महाराज, उनके दो बेटे और बहुएं भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. एक बेटे की रिपोर्ट पर संशय है, इसलिए उनका दोबारा सैंपल लिया जाएगा. साथ ही उनके स्टाफ के 17 लोग पॉजिटिव मिले हैं और 6 की दोबारा से जांच की जाएगी. वहीं 12 स्टाफ की रिपोर्ट नेगेटिव आई है.

mostbet

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here