
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी एवं पूर्व मंत्री अमृता रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव ने आने के बाद आज सुबह सुबह उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है। साथ ही संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन करने की प्रक्रिया जारी है। सभी लोगों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर उनके पति सतपाल महाराज समेत संपर्क में आए 41 लोग चिह्नित किए गए हैं।
सभी को क्वारंटाइन किया जा रहा है। महाराज और उनके परिवार के सदस्य घर पर ही क्वारंटाइन हो गए हैं।

जिला प्रशासन के मुताबिक मामले में अन्य संपर्कों की भी तलाश की जा रही है। वहीं,
ख़बर है कि उत्तराखंड मैं पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 751 से अधिक हो गई है।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का आवास देहरादून में
म्यूनिसिपल रोड पर है। इसका दूसरा हिस्सा सकरुलर रोड पर भी खुलता है। हाल में दिल्ली से कुछ लोग उनके यहां आए थे, जिन्हें सकरुलर रोड की तरफ खुलने वाले गेस्ट हाउस व कार्यालय में क्वारंटाइन किया गया। महाराज व उनका परिवार म्यूनिसिपल रोड की ओर तरफ वाले आवास में रहता है।
उत्तराखंड से बडी ख़बर
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज संक्रमित निकले तो पूरा मंत्रिमंडल होगा क्वारंटीन!
आपको बता दे कि उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर काफी सतर्क रहने वाले कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के घर तक भी कोरोना का संक्रमण पहुंच गया।
कल एक निजी लैब में उनकी पत्नी ओर उत्तराखंड की पूर्व मंत्री अमृता रावत में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
जानकार कह रहे है कि यदि
सतपाल महाराज का सैंपल भी पॉजिटिव निकला तो मंत्रिमंडल को क्वारंटीन होना पड़ेगा।
ऐसा इसलिए क्योंकि, शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में महाराज भी मौजूद थे।
आपको ये भी बता दे कि
उत्तराखंड में जब कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया था तो सतपाल महाराज ही एक मात्र ऐसे मंत्री थे, जो कैबिनेट में संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनकर गए थे।
फिर ख़बर है कि इस पर सहयोगी मंत्रियों ने मजाक भी किया था। 23 मई को अपने आवास पर उन्होंने प्रदेश के लोक कलाकारों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में बाकायदा संक्रमण से बचाव के लिए फेस ग्लास पहना था। इतनी एहतियात बरतने के बाद भी कोरोना वायरस संक्रमण उनके घर तक पहुंच गया। शनिवार को उनकी पत्नी में कोरोना संक्रमण पाया गया। इससे पूरे स्वास्थ्य विभाग भी हड़कंप मचा हुआ है।





