
देहरादून से बड़ी ख़बर
तीन आढ़ती सहित छह कोरोना के मरीज आये सामने,
अभी तक संख्या हुई 487
उत्तराखंड की अस्थाई
राजधानी में आज सब्जी मंडी के तीन और आढ़तियों सहित कुल छह कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए।
तो वहीं दिल्ली से आए चौखुटिया के तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
अभी तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 487 हो गई है
बता दे कि मंडी के पहले से बंद हिस्से में दो पॉजिटिव मरीजों की दुकान है, जबकि एक मरीज की दुकान दूसरे हिस्से में होने के कारण सील की जा रही है।
ओर इस समय
आसपास की दुकानों को और पूरे मंडी परिसर को नए सिरे से सैनिटाइज करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
वही अब एक दिन फल और एक दिन सब्जी की मंडी चलाने पर विचार चल रहा है
दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ . एनएस खत्री ने बताया कि तीन आढ़ती के अलावा अस्पताल में पहले से भर्ती दो संदिग्ध, श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल में उपचाररत रुद्रप्रयाग के एक युवा को भी कोरोना की पुष्टि के बाद दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस तरह से देहरादून में आज अभी तक छह कोरोना मरीज सामने आ गए हैं।
बता दे की जिन आढ़तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनकी दुकान शहर के व्यस्ततम मन्नू गंज में भी है। इससे हड़कंप मच हुआ है। ओर इलाके में आवाजाही को नियंत्रित किया जा रहा है।




