
उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 54 नए मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा 32 मामले नैनीताल में मिले हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 298 पहुंच गई है। अपर सचिव युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आज प्रदेश 943 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। जबकि 1120 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 56 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। वहीं, प्रदेश में तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हो चुकी है। लेकिन तीनों की ही मौत का कारण कोरोना नहीं था। अन्य कारणों से मरीजों की मौत हुई है
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, आज आए मामलों में अल्मोड़ा में पांच, चमोली में तीन, चंपावत में एक, देहरादून में सात, नैनीताल में 32, पौड़ी में एक, टिहरी में तीन और ऊधमिसंह नगर में एक मामला सामने आया है। वहीं, एक मामला निजी लैब में पॉजिटिव पाया गया है।
सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि त्रिवेंद्र सरकार जल्द ही प्रदेश के ज्यादातर जिलों को ऑरेंज जोन में रखने जा रही है।
ओर इसके लिए मंथन भी जारी है
बोलता उत्तराखंड की टीम की आप सबसे अपील है कि आप सब सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहिए। मास्क जरूर पहने ,
हाथ धोते रहिए,
हालात काबू हो जाएंगे। बस आप सबको ध्यान रखना है कि संक्रमण किसी भी तरह फैलने न पाए। इसके लिए सावधानी ही एकमात्र उपाय है और अगर आप ओर हम सब सावधान रहेंगे तो कोरोना नहीं फैल सकता।






