
उत्तराखंड ख़बर अपडेट : जिसका डर है वही हो रहा है :
गुरुग्राम से हल्द्वानी पहुंची युवती मिली कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की सख्या 69 ठीक हुए 46
आपको बता दे कि
नैनीताल जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 11पहुंच गई है
ओर अब तक पूरे उत्तराखंड में 10471 सैंपलों की जांच की हो चुकी है।
नैनीताल जिले की 23 साल की युवती में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 69 हो गई है। इनमें से 46 मरीज ठीक हो चुके हैं।
आपको बता दे कि 10 मई को हल्द्वानी के कमलवा गांजा निवासी युवती गुरुग्राम से लौटी थी। ओर उसे संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। हालांकि युवती में संक्रमण को लेकर किसी तरह के लक्षण नहीं थे, लेकिन युवती के पास गुरुग्राम के एक डॉक्टर की पर्ची थी। जिसमें युवती को गले में खरास की शिकायत बताई गई थी। फिर इसी आधार पर स्वास्थ्य महकमा ने युवती का सैंपल जांच के लिए सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी भेजा, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई है।
अभी युवती को हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन में भर्ती किया गया है।
युवती को भर्ती करने के साथ ही उसके संपर्क में आए लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
देहरादून जिला मैं संक्रमित 35 , अब तक ठीक हुए 26
हरिद्वार जिला मैं संक्रमित 7 अब तक ठीक हुए 5
नैनीताल जिला मैं संक्रमित 11 अब तक ठीक हुए 9
उद्यम सिंह नगर जिला मैं संक्रमित 13, अब तक ठीक हुए 4
पौड़ी जिला मैं संक्रमित 1 जो ठीक हुवा
अल्मोड़ा जिला मैं संक्रमित 1 जो ठीक हुवा
उत्तरकाशी जिला मैं संक्रमित 1 का
इलाज जारी






