
पटरी पर लौटी ट्रैन , आज सुबह 4 बजे गुजरात के सूरत से काठगोदाम के लिए एक ट्रेन रवाना ।
जी हा आज सुबह 4 बजे गुजरात के सूरत से काठगोदाम के लिए एक ट्रेन रवाना हो गई है
इससे पहले सभी मेडिकल की प्रक्रिया पूरी की गई
अब इसी तरह 12 मई को दूसरी ट्रेन सूरत से हरिद्वार के लिए चलेगी, इसका अभी समय तय हों रहा है। मुख्यमंत्री ने ट्रेनों के संचालन के लिए रेलमंत्री पीयूष गोयल का आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि आज रवाना हुई काठगोदाम आने वाली ट्रेन में कुमाऊं मंडल के लोग आ रहे है जबकि 12 मई को आने वाली ट्रेन में गढ़वाल मंडल के लोगों को लाया जाएगा।
ओर हरिद्वार आने वाली ट्रेन का समय जल्द निर्धारित हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य राज्यों से लौट रहे प्रवासियों को लाने की सरकार हरसंभव कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं गुजरात के सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश भाई पटेल, गोपाल गोस्वामी और राहुल शर्मा का धन्यवाद करना चाहता हूं। इन लोगों ने उत्तराखंड वासियों की लिए तमाम व्यवस्थाएं की हैं। फंसे हुए लोगों को खाना खिलाने का इंतजाम भी किया।
ये सभी लोग सूरत से उत्तराखंड के लिये ट्रेन मैं सुबह 4 बजे रवाना हो चुके है।
Posted by बोलता उत्तराखंड़ on Sunday, May 10, 2020
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के जितने भी प्रवासी लौट रहे हैं, वह गांव में आकर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए तय मानकों का पालन करें। पंचायत प्रधान होम क्वारंटीन किए जाने वालों की पूरी निगरानी करेंगे। उन्होंने जनता से अपील की है कि कोरोना रोकथाम के लिए सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। मास्क पहनें और नियमित हाथ धोयें, इससे संक्रमण से बचा जा सकता है।
वही अब दूर दराज के प्रदेशों से प्रवासी लोगों को ट्रेनों से लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। उनके लिए व्यवस्था जुटाने, स्वास्थ्य जांच करने, गंतव्य तक पहुंचाने, ठहरने आदि के
कार्यो में जिले के जिलाधिकारी
लग चुके है ।






