
पिछले 24 घण्टे से कोरोना के मामले सूबे में नहीं थम रहे आज सुबह उत्तरकाशी में एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह तीन अन्य युवकों के साथ सात मई को दो बाइक के जरिये सूरत से यहां आया था।
इन तीन अन्य युवकों को प्रशासन ने आइसोलेशन में रखा है। उत्तरकाशी जनपद में कोरोना का यह पहला मामला है। इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। चारों युवकों की ट्रेवल हिस्ट्री भी खंगाली जारी है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन जारी होने के बाद प्रशासन इसकी आधिकारिक पुष्टि करेगा।
वहीं, बीते रोज जनपद ऊधमसिंहनगर में कोरोना के चार नए मामले सामने आए थे। प्रदेश में अब तक कोरोना के 68 मामले सामने आए हैं। इस बीच, कोरोना संक्रमण के चलते भर्ती नैनीताल निवासी एक व्यक्ति को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसे मिलाकर राज्य में 47 मरीज ठीक हो चुके हैं।
वर्तमान में उत्तराखंड में 21 एक्टिव केस हैं।
ऊधमसिंहनगर में जिन चार व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है वह अन्य राज्यों से लौटे हैं। इनमें महाराष्ट्र से आए मामा-भांजा शामिल हैं।
बताया गया कि मामा-भांजा चार महीने पहले मुंबई गए थे, वहां उन्होंने ऑटो रिक्शा खरीदकर रोजगार शुरू किया। इस बीच, लॉकडाउन होने से उनकी दिक्कतें बढ़ गई। तीन मई को लॉकडाउन का दूसरा चरण खत्म होने के बाद चार मई को वह दोनों ऑटो से उत्तराखंड वापस आने के लिए चले। लगभग
1400 किमी का सफर तय कर शुक्रवार सुबह वह ऊधमसिंहनगर जिले की सीमा पर पहुंचे। यहां पुलभट्टा पुलिस स्टाफ ने उन्हें रोकर स्वास्थ जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा।




