
उत्तराखंड से ख़बरे अभी तक : कोरोना अपडेट : मरीजों की संख्या 59, जिनमें से 39 मरीज हुए स्वस्थ.।
महत्वपूर्ण जानकारी ये है कि दून अस्पताल में अब तक 17 कोरोना मरीज हो स्वस्थ चुके हैं ।
ओर राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती दो और कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इसमें एक शहर की भगत सिंह कॉलोनी और दूसरा डोईवाला का रहने वाला है।
दोनों को डॉक्टरों ने 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी है। वहीं राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 59 पहुंच चुकी है। जिनमें से 39 मरीज ठीक हो चुके हैं।
इस तरह से अब दून अस्पताल के पुरुष विंग में पांच और महिला विंग में एक दंपती को मिलाकर कोरोना संक्रमित कुल सात मरीज भर्ती हैं। शनिवार तक अस्पताल के 18 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
।






