
दून महिला अस्पताल में भर्ती आजाद कालोनी की महिला में कोरोना की पुष्टि।
यहां भर्ती अन्य महिलाओं और बच्चों को किया अलग अलग वार्डो में शिफ्ट।
सामान्य वार्ड में भर्ती होने से कर्मचारियों में हड़कम्प उन्हें भी कवरन्टीन और जांच कराने की तैयारी।
प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या पहुंची 50
आज दो और मरीजो में हुई कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि।
एक मरीज की दून मेडिकल कॉलेज की लैब ओर दूसरे मरीज की रिपोर्ट ऋषिकेश से आई पॉजिटिव।
आज उत्तराखंड में 2 कोरोना संक्रमित मामला सामने आया है। जानकरी अनुसार
ऋषिकेश स्थित एम्स में एक नर्सिंग ऑफिसर में कोरोना वायरस का संक्रमण मिला है।
मीडिया को स्वास्थ्य महानिदेश डॉ. अमिता उप्रेती ने नर्सिंग ऑफिसर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है।दूसरा मामला देहरादून से है जहा महिला पोजटिव पाई गई है प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 50 हो गई है।
अब तक संक्रमित हुए 50 लोगों में से 26 ठीक हो चुके हैं।
फिलहाल उन्हें होम क्वारंटीन किया जाएगा। जिस गली में संक्रमित व्यक्ति मिला है वहां बैरिकेडिंग लगाई जा रही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि इस क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बंद की जाएगी।
जिला संक्रमित
देहरादून 27
नैनीताल 10
हरिद्वार 07
ऊधमिसंह नगर 04
अल्मोड़ा 01
पौड़ी 01
वही जानकरीं है कि हरिद्वार के मेला अस्पताल में भर्ती तीन संक्रमित मरीज ठीक हो गए हैं। उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
इनमें एक पनियाला, दूसरा पांवधोई, तीसरा भगवानपुर के मानकपुर माजरा से है। अब यहां पांच मरीज रह जाएंगे जिनका इलाज चल रहा है।
जिनमें दो मरीजों की एक बार की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिनमें एक महिला मानकपुर माजरा की तो दूसरा हाथरस का मजदूर है। इनके सैंपल दोबारा से लिए जा चुके हैं।
ऋषिकेश, बड़ी खबर
-ऋषिकेश एम्स का नर्सिंग अफसर पाया गया कोरोना पॉजिटिव।
– ऋषिकेश क्षेत्र में किराए के मकान पर रहता है नर्सिंग अफसर।
– सूचना मिलने के बाद से एम्स में अफरा-तफरी का माहौल।
-रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर एम्स और स्थानीय प्रशासन में मचा हड़कंप।
– एम्स के डिप्टी डायरेक्टर अंशुमान गुप्ता ने की पुष्टि।
– एम्स प्रशासन ने तमाम अधिकारी व कर्मचारियों के लिए जारी की एडवाइजरी।
– संपर्क में आने वाले तमाम लोगों को सामने आकर जांच कराने के दिए निर्देश।
– प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
– संस्थान में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों में भी खौफ का माहौल।
– ऋषिकेश क्षेत्र में कोरोनावायरस पहला मामला




