देहरादून से दुःखद ख़बर : बिन बताए कार पर सवार होकर घर से निकले दो दोस्त, एक कि मौत एक घायल

 


उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट के पास कल गुरुवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई।ओर इस हादसे में एक की मौत हो गई दुःखद जबकि एक घायल है।
वही मीडिया को परिवार जनों ने पूछताछ में बताया कि दोनों देर रात्रि तक घर पर ही थे
और लूडो खेल रहे थे।
लेकिन उसके बाद जब परिवार जन सो गए तो ये दोनों चुपके से बिना बताए निकल गए,  उनके घर से निकलने का कोई भी कारण पता नही चल सका ।
वही कल देर रात लगभग एक बजकर 40 मिनट पर पुलिस को इस हादसे की सूचना मिली।
बता दे कि सफेद वरना कार हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोग घायल हुए। जिनकी पहचान सतनाम सिंह पुत्र पंजाब सिंह और मोहम्मद अर्श पुत्र जाहिद हुसैन दोनों निवासी हेमहुंज कॉलोनी के रूप में हुई।
मोहम्मद अर्श को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया।
जबकि सतनाम को मंहत इंद्रेश अस्पताल ले जाया गया। अर्श के शव को फायर सर्विस के वाहन द्वारा कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों के परिजनों को मामले की सूचना दी गई। क्षतिग्रस्त कार और पेड़ को क्रेन द्वारा हाटाया गया। दुःखद है इस हादसे के बाद से परिवार मैं कोहराम मचा हुआ है

mostbet

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here