
सुखद है अपने उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 35 ही है, लगातार तीन दिनों तक जांच की हुई सभी रिपोर्ट नेगटिव ही आई है जो सुखद है
वही ओर बढ़िया ख़बर ये है कि
30 में से दो और मरीज ठीक हो गए हैं।
अब रिकवर हुए संक्रमितों की कुल संख्या सात हो गई है।
बता दे कि
दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती अमेरिकी नागरिक और सेलाकुई निवासी युवक की लगातार दूसरी बार रिपोर्ट नेगेटिव आई है ये जानकारी मिल रही है।
अब सेलाकुई निवासी युवक को डिस्चार्ज किया जा रहा है। जबकि अमेरिकी नागरिक के बारे में अस्पताल प्रशासन ने एलआईयू को सूचना दे दी है। जिनके द्वारा अमेरिकन एंबेसी को सूचित किया गया है।
वही इससे पहले इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के तीन प्रशिक्षु आईएफएस, एक सेना का सूबेदार और कोटद्वार का युवक ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं
सुखद ख़बर है पर ध्यान
रहे
समाजिक दूरिया ही कोरोना का इलाज है,
घरों से नही निकलना ही कोरोना को मुह तोड़ जवाब देना है।
ये कर लिए तो हम जंग जीत जायेगे
बस हाथ जोड़कर निवेदन है कि सरकार के सभी आदेशो को ,नियमो को माने।





