इस महासंकट में एकजुटता का परिचय देने के लिए लक्ष्मण रेखा के भीतर दीप प्रज्वलित कर इस संकट की घड़ी में एकजुटता दिखाएं : अनिल बलूनी

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और उत्तराखंड में पहाड़   पुत्र के नाम से लोकप्रिय अनिल बलूनी जी ने अपनी फेसबुक वाल पर लिखा है कि

मित्रों, पूरा विश्व कोरोना संकट से जूझ रहा है। आप सभी अपने स्तर से इस युद्ध को लड़ रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी ने अपील की है कि अपने घर ही में रहें, ताकि कोरोना की श्रृंखला आगे बढ़ने से रुके। इस संकट की घड़ी में माननीय प्रधानमंत्री जी ने कोरोना केयर फंड नाम से इस महामारी से लड़ने हेतु एक कोष स्थापित किया है, जिसमें स्वेच्छा से सहयोग करने की अपील की गई है ताकि हम इस युद्ध को बेहतर संसाधन, प्रबंधन और सजगता से जीत सकें।

मित्रों, आज से आगामी 14 अप्रैल तक मैं अपने अनुरोध कोरोना केयर फंड में सहयोग देने वाले पांच महानुभावों के नाम साझा करूँगा। मेरी अनेक महानुभावों से चर्चा हुई जिसमें सभी ने प्रधानमंत्री जी की अपील पर स्वेच्छा से सहयोग देने की सहमति इस शर्त पर दी कि सहयोग राशि को सार्वजनिक न किया जाये। मैं उनकी इस विराट भावना का सम्मान करते हुए केवल उनके नाम प्रतिदिन साझा करूंगा।

आज आपसे अनुरोध है सायं 9 बजे, 9 मिनट माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर पर इस महासंकट में एकजुटता का परिचय देने के लिए लक्ष्मण रेखा के भीतर दीप प्रज्वलित कर इस संकट की घड़ी में एकजुटता दिखाएं ।
धन्यवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here