
दिल्ली से बड़ी ख़बर:
पहाड़ पुत्र लोकप्रिय राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रुपये की राशि और अपने एक माह का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष हेतु प्रदान किया है।
जी हा पहाड़ पुत्र और उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रुपये की राशि और अपने एक माह का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष हेतु प्रदान किया है। वहीं उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग उत्तराखंड प्रदेश में कोविड-19 (कोरोना ) से राहत के कार्यों में खर्च होगा।
आपको बता दे कि पहाड़ पुत्र सांसद अनिल बलूनी ने कहा की संपूर्ण देश जागरूक होकर कोरोना से लड़ रहा है। लोग इस बीमारी से बचने का एकमात्र उपाय सोशल डिस्टेंसिंग व अपने घर में ही रह कर अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा देश से की गई अपील का व्यापक प्रभाव देखने को मिला है। ओर हम सब इसी एकजुटता से देश को इस महांसंकट से उबार लेंगे।
वहीं पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी ने आप सब से अपील की कि आप सभी घर में रहें, जागरूक रहें, सकारात्मक सोचें। निरंतर हाथ धोने के नियमों का पालन करें। बहुत आवश्यक होने पर ही बाहर निकलें।








