
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लिखते है कि
हरीश राल मीडिया पर 31 मार्च को #उत्तराखंड में अंतर जिला आवागमन की अनुमति देने, #राज्य_सरकार के निर्णय और फिर मुख्यमंत्री द्वारा उस निर्णय को बदलने और अनुमति वापस लेने को लेकर बहुत आलोचनाएं हो रही हैं,मगर मैं, #मुख्यमंत्री के साथ खड़ा हूँ, वो उत्तराखंड में #कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हमारे क्षेत्रीय कमांडर हैं, स्थितियों को देखकर कभी एक रणनीति बनानी पड़ती है और जब स्थिति बदलती है, तो दूसरी रणनीति बनानी पड़ती है। इसलिये जो माननीय मुख्यमंत्री जी का निर्णय है, हम सबको उसको सपोर्ट करना चाहिये और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना चाहिये, ताकि कोरोना के खिलाफ जो वैश्विक लड़ाई है, उसमें उत्तराखंड के मोर्चे पर हम जीत सकें, हम विजय हासिल करें।







