मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र का एलान : कोई भी भूखा नही रहेगा , इसकी व्यवस्था सरकार कर रही है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र का एलान : कोई भी आज से 31 मार्च तक भूखा नही रहेगा , इसकी व्यवस्था सरकार कर रही है।


उत्तराखंड के  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के मद्देनजर उनकी सरकार, ओर पूरी मशीनरी मुस्तैदी के साथ जुटी है। ओर इसी के चलते राज्य मैं लॉक डाउन का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि व्यापक जनहित में सरकार ने कई कदम उठाए हैं। खाद्यान्न आदि की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि राज्य में कोई भूखा न रहे, सरकार इसकी व्यवस्था करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में निर्माण कायरें से जुड़े सभी पंजीकृत मजदूरों को एक-एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी, ताकि मजदूरों के सामने खाद्यान्न की दिक्कत न रहने पाए।ओर
यह राशि उनके बैंक खातों में डाली जाएगी।
उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के सिलसिले में राज्यभर में सेनिटाईजेशन की कार्रवाई चल रही है। स्थानीय निकाय समेत अन्य एजेंसिया इस कार्य में जुटी हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना से बचाव के लिए सरकार जो भी निर्देश दे रही है, वह अनुभवों और दुनियाभर के विशेषज्ञों की राय के आधार पर हैं। लोग इन परामशरें को ध्यान से पढ़े और इनका अनुपालन करे।
वही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने लोगों से अफवाहों से सावधान रहने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि जो लोग सोशल मीडिया मे एक्टिव रहते हैं, वे राज्य सरकार द्वारा नामित नोडल अधिकारियों से पुख्ता जानकारी लेने के बाद ही अधिकृत खबरें प्रकाशित करें। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि यदि कोई अफवाह फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

mostbet

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here