
दुःखद है

आपको बता दे कि सोमवार को देहरादून जिले के साहिया में बैराटखाई-बाडो-जैंदऊ मोटर मार्ग पर हुए हादसे में दो युवतियों समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई थी और तीन लोग गंभीर रूप से अभी घायल है जिनका इलाज़ जारी है

इस दुःखद हादसे में 18 साल की स्वाती चौहान पुत्री नारायण सिंह की मौत हुई। बताया गया कि स्वाति को ब्यूटी कॉन्टेस्ट के लिए मुंबई जाना था। लेकिन उससे पहले ये अनहोनी हो गई। जानकारी है कि वह पहले भी कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग ले चुकी थी।

बता दे कि जैंदऊ गांव में एक शादी समारोह था। शादी समारोह के बाद कुछ युवक-युवतियां कार में सवार होकर घूमने के लिए बैराटखाई की ओर निकले थे।
शाम करीब सात बजे मोटर मार्ग पर चोरीकेधार बैंड के पास चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया। इससे कार 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
मृतकों की पहचान स्वाती चौहान (18) पुत्री नारायण सिंह, शुभम तोमर (21) पुत्र विरेंद्र सिंह दोनों निवासी जेदंऊ और रुचि रावत (20) पुत्री गीतम निवासी कांडोई खत बिन्हार के रूप में हुई है।
वहीं, घायलों में चालक संदीप सिंह (25) पुत्र सरदार सिंह निवासी थत्येऊ, मुकुल (21) पुत्र जालप सिंह ग्राम लटऊ, शिखा रावत (22) पुत्री गीतम निवासी कांडोई खत बिन्हार शामिल हैं। शवों का आज पोस्टमार्टम कराया गया इस दुःखद हादसे के बाद से ही उनके परिजनों मैं कोहराम मचा हुवा है
दुःखद




