उत्तराखंड : दिल्ली हिंसा के बाद उत्तराखंड में अलर्ट जारी है मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया इस घटना को षड्यंत्र।

उत्तराखंड : दिल्ली हिंसा के बाद उत्तराखंड में अलर्ट जारी है मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया इस घटना को षड्यंत्र।

आपको बता दे कि
उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिल्ली में हो रही हिंसा को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया है इसके साथ ही दिल्ली में हुई हिंसा के मद्देनजर उत्तराखंड में पुलिस और खुफिया एंजेसी भी सर्तक हो गई हैं।
ओर पूरे उत्तराखंड राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
बता दे कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति भारत में आए और ऐसे में जो कुछ दिल्ली में हुआ, वह सोचे समझे षड्यंत्र के तहत हुआ है। इसके जरिए देश को बदनाम करने की कोशिश की गई है। मोदी सरकार को बदनाम करने की कोशिश की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस षड्यंत्र में शामिल एक-एक को पकड़ा जाना चाहिए। एक-एक को उसके कर्मों की सजा मिलनी चाहिए। उत्तराखंड में सुरक्षा के मद्देनजर इंतजाम को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शांति है।

mostbet

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here